Gold Price Today 15 April 2025 : भारत में अब ज्यादातर राज्यों में शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो सोने की ज्वेलरी में पैसा निवेश करते हैं। अगर आप भी किसी शुभ काम के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको सोने से जुड़ी सभी जानकारी का होना जरूरी है। हमेशा सोना खरीदने से पहले सोने के ताजा भाव के बारे में जानकारी लेना जरूरी है। आईए जानते हैं क्या है देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के लेटेस्ट प्राइस।
क्या है 24 कैरेट सोने के भाव
भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आए दिन सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। पिछले कुछ सालों में भारत में सोने के दाम दोगुना हो गए हैं। दिन प्रतिदिन सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल भारत में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹93350 प्रति 10 ग्राम है।
सोने के दाम मार्केट ट्रेंड्स और इंटरेस्ट रेट का संकेत देते हैं। 24 कैरेट सोने के अंदर 99.9% शुद्धता होती है। इसके अंदर कोई अन्य मेटल नहीं मिलाया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल केवल सोने के सिक्के और बार बनाने में होता है।
प्रधानमंत्री होम लोन योजना
क्या है 22 कैरेट गोल्ड की कीमत
अगर हम भारतीय बाजार में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत की बात करें तो फिलहाल 22 कैरेट गोल्ड की कीमत लगभग 85,500 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड की शुद्धता 91.67% होती है। 22 कैरेट गोल्ड के अंदर 2% सिल्वर या कोई अन्य मेटल डाला जाता है। 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने के लिए होता है। जो लोग आभूषण खरीदते हैं वह 22 कैरेट गोल्ड में इन्वेस्ट करते हैं। वहीं जो लोग गोल्ड के सिक्के या बार खरीदते हैं वह 24 कैरेट गोल्ड में अपना पैसा निवेश करते हैं।
सोने के अंदर केवल 24 कैरेट और 22 कैरेट ही नहीं बल्कि 18 कैरेट और 14 कैरेट भी होता है। 18 कैरेट गोल्ड के अंदर ज्यादा सिल्वर या अन्य मेटल मिलाया जाता है। इसकी शुद्धता 75% होती है। 18 कैरेट गोल्ड की लेटेस्ट कीमत ₹71600 प्रति 10 ग्राम है। आप हमेशा गोल्ड में पैसा निवेश करने से पहले गोल्ड के ताजा रेट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।